Swati Sharma

लाइब्रेरी में जोड़ें

लेखनी कहानी -24-Nov-2022 (यादों के झरोखे से :-भाग 23)

        मैंने पी.एच.डी. करने के लिए विद्यालय में पढ़ाने जाना छोड़ दिया। परंतु, उसके पश्चात् मेरा बी.एड. में चुनाव हो गया। ईश्वर की कृपा से कॉलेज भी पहली चॉइस का मिल गया और वह भी घर के पास ही में।

         मैं कॉलेज में दाखिला हेतु गई, वहां की जो भी प्रक्रिया थी, वह सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वहां की अध्यापिका ने मुझे सोमवार को आने को कहा। सोमवार को जब मैं पिताजी के साथ वहां गई, तो मैन गेट पर ही मुझे एक लड़की मिली, उससे मेरी बात हुई और वो मेरी दोस्त बन गई। हम दोनों रोज़ साथ में ही बैठते। संयोग से उसका और मेरा विषय भी एक ही था। 
         मैं शुरुवात में, बहुत डरी हुई थी, क्योंकि मुझे गर्ल्स कॉलेज मिला था। मैं कभी गर्ल्स स्कूल या कॉलेज में नहीं पढ़ी। मैंने सुना था वहां का माहौल अच्छा नहीं होता। वहां की शिक्षिकाएं बहुत अच्छी थीं। सभी हमें बहुत सहयोग करती थीं। सुबह समय से जाना और प्रार्थना करना, बहुत अच्छा लगता था। एकदम सकारात्मक ऊर्जा से भर जाते थे। ज्यादातर मैं प्रतिदिन प्रार्थना में मुख्य भूमिका में अपनी प्रतिभागिता देती थी। सामने 5 लड़कियां खड़ी होती। पहले वे बोलती बाद में सभी लड़कियां दोहराती। प्रार्थना में हम, चंदन है इस देश की माटी वाली प्रार्थना गाते, फिर पांच सामने खड़ी लड़कियों में से ही कोई एक लड़की एक प्रेरक कहानी सुनाती। फिर एक लड़की समाचार के मुख्य बिंदु पढ़ती, उसके बाद एक लड़की कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछती, जिनके उत्तर प्रार्थना सभा में खड़ी लड़कियों में से ही एक लड़की देती। और अंत में सभी मिलकर राष्ट्र गान गाते। अतः कक्षा में अपनी जगह जाकर बैठ जाते। इस प्रकार कक्षा। आरंभ होती एक-एक कर अध्यापिकाएं एवम अध्यापक आते और हमें पढ़ाते।
            कॉलेज के पहले दिन मैडम ने सभी लड़कियों से परिचय लिया एवम अपना परिचय दिया। धीरे-धीरे मेरी दोस्ती काफ़ी सारी लड़कियों से हो गई।। अतः मुझे कॉलेज जाने में बहुत मज़ा आने लगा। हमारी कॉलेज की सभी मैडम बहुत ही अच्छी थीं। उन्हें सभी लड़कियां बेहद प्रिय थीं। पहले दिन तो मेडम ने सभी विषयों के बारे में विस्तार से बताया कि हमें किस प्रकार पूरे दो वर्षों में बी.एड. की पढ़ाई पूरी करनी है। दोनों वर्षों में किस प्रकार हमें पढ़ाया जाएगा और किस प्रकार हम अंतिम परीक्षा देंगे। ये सभी बातें अच्छी प्रकार से बताने के पश्चात् उन्होंने हमें एक्टिविटीज के विषय में भी विस्तार से बताया। इस तरह हमारा पहला दिन बहुत ही खूबसूरत और सुनहरा बीता। हमें हार चीज़ की जानकारी भली प्रकार से हो गई।

   11
2 Comments

Sachin dev

14-Dec-2022 04:20 PM

Very nice 👌

Reply

Swati Sharma

14-Dec-2022 08:58 PM

Thank you Sir 🙏🏻

Reply